
नोवामुंडी, फरवरी – पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है

कि अनुशासन, संस्कार और समर्पित नेतृत्व के साथ कोई भी विद्यालय नई ऊँचाइयों को छू सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान ने वर्ष भर प्रांतीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है.

विद्यालय को वर्ष भर के प्रांतीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति, कक्षा दशम की माध्यमिक परीक्षा में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम, तथा TECHATHON 2025 में विद्यालय के छात्र भैया हर्ष प्रसाद के अखिल भारतीय स्तर पर चयन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय की इन उपलब्धियों से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरा नोवामुंडी क्षेत्र गौरव से भर उठा है।

