
कांड्रा बाजार मे माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जय शनि देव पावन धाम मंदिर कांड्रा बाजार में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिला,
पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी रोशन साव ने कहा कि कांड्रा बाजार में स्थापित शनि देव, नंदी महाराज,

लक्ष्मी नारायण और लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ रही है, इसलिए हर पूर्णिमा को सत्यनारायण पूजा का आयोजन एक परंपरा के रूप में किया जाता है।माघ पूर्णिमा के उपलक्ष पर मंदिर परिसर में हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें पंडित सोविक चटर्जी ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी। हवन के बाद भक्तों ने भगवान सत्यनारायण के दर्शन किए और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित सोविक चटर्जी, रति लाल मंडल, सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार,

गोरी रजक, गुड्डू दे, , विक्रम आचार्य, इंदु देवी, बेबी देवी, शर्मिला साव, राजकुमारी बर्मा, रेणु दुबे, बिमला देवी समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर भक्तों ने सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी रोशन साव के नेतृत्व में किया गया था।
