
कांड्रा : समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में जय शनि देव पावन धाम मंदिर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान की भव्य पूजा एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 फरवरी 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से होगा।
इस पूजा का आयोजन कांड्रा बाजार स्थित पीपल पर के नीचे नीलकंठ बाबा मंदिर के समीप किया जा रहा है, जहां भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की जाएगी और उनकी कथा का पाठ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में शनि महाराज की प्रतिमा समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के द्वारा स्थापित की गई है। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने इस पूजा में सभी भक्तजनों और कांड्रा वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी भक्तगणों से अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान सत्यनारायण के आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएं।
