
आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने गांधी जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं गांधी जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इसके उपरांत विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद कुमार ठाकुर के तत्वाधान मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गांधी जी का भजन प्रस्तुत किया गया। आज के प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर शिक्षिका मिली आचार्या ने गांधी जी के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाली । उन्होंने बताया गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के प्रोबन्दर जिले में हुआ था।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर साल 30 जनवरी को मनाई जाती है, जिसे भारत में शहीद दिवस (Martyrs’ Day) के रूप में याद किया जाता है। 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से यह दिन उनके बलिदान और शांति के संदेश को समर्पित है।विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने अपने वक्तव्य में कहा महात्मा गांधी अपने जीवन को सत्य की खोज में समर्पित किया। गांधी जी ने हमें सिखाया कि अहिंसा से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उनकी बात क्षमता और सहिष्णुता का महत्व सिखाती है। उन्होंने कहा हम सभी गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का अहवान किया। कार्यक्रम के रूपरेखा का तैयार करने में सी.सी.ए प्रभारी डी.के देव की भूमिका सराहनीयर रहा। तकनीकी सहायता में शिक्षक पवित्र शंकर पात्र का साथ शिक्षक राजेश राम ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया।
