
टाटा स्टील के ओएमक्यू डिवीजन द्वारा आयोजित 35वां वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी शो 2025-26 का भव्य उद्घाटन 30 जनवरी 2026 को एमई स्कूल ग्राउंड, नोआमुंडी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप कुमार, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटीरियल्स) तथा विशिष्ट अतिथि ज्योति कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देवाशीष जेना, जनरल मैनेजर, ओएमक्यू डिवीजन ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा,*“इस प्रकार के आयोजन न केवल बागवानी एवं कृषि नवाचार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समुदाय को हरित और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

”उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, किसान एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उद्घाटन अवसर पर श्रीमती मधुस्मिता जेना, प्रेसिडेंट, प्रेरणा एवं स्पंदन महिला समिति, राजेश चिंतक, सीएचआरओ, अवनीश कुमार, चीफ माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट, ओएमक्यू आदि उपस्थित थे।

इस दो दिवसीय फ्लावर एवं वेजिटेबल शो में इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी में 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों तथा दर्जनों नर्सरी संस्थाओं ने भाग लिया है, जहाँ आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत बीज, पौधों की किस्में एवं कृषि नवाचार प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

प्रदर्शनी 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें फूलों एवं सब्जियों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ, रंगोली प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्थानीय किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण हैं।अंतिम दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन का यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता, कृषि जागरूकता एवं हरित पर्यावरण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजकों ने आम जनता से 31 जनवरी तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

प्रदर्शनी 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें फूलों एवं सब्जियों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ, रंगोली प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्थानीय किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण हैं।

अंतिम दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन का यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता, कृषि जागरूकता एवं हरित पर्यावरण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आयोजकों ने आम जनता से 31 जनवरी तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
