
सरस्वती पूजा को लेकर पेटरवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्
बेरमो: ।
आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बोकारो जिला बेरमो अनुमंडल पेटरवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पेटरवार थाना प्रभारी राजु मुंडा की देखरेख में सम्पन्न हुई।
बैठक में पूजा के दौरान डीजे बजाने एवं अश्लील गानों के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
मौके पर उपस्थित पेटरवार कांग्रेस प्रखंड़ अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, धर्मेंद्र कपरदार, झामुमो नेता हाशिम अंसारी, मनु रवानी, संजीवन सेठी, अमन कुमार और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
