
जय शनि देव पावन धाम मंदिर, कांड्रा बाजार में रामलला के मंदिर स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संध्या 6 बजे 1000 दीपक जलाकर मंदिर को रोशन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठा।
इस अवसर पर दोपहर 3:00 से संध्या 5:00 बजे तक मंदिर परिसर में इस शुभ अवसर पर एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम की जयकार की और इस उत्सव को मनाया। यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी।
समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने बताया कि इस दीपोत्सव का उद्देश्य भगवान राम के मंदिर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाना और समाज में शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज को बेहतर बना सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने इस भव्य दीपोत्सव का आनंद लिया।वही मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव, रति लाल मंडल, ,सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक,गुड्डू दे, उत्तम मंडल, विक्रम आचार्य, बेबी देवी,शर्मिला साव, इंदु देवी राजकुमारी बर्मा, रेणु दुबे, प्रीति कुमारी साव, बिमला देवी समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें
