
कांड्रा (सरायकेला)। रामलला के उत्सव के उपलक्ष्य में कांड्रा हनुमान मंदिर परिसर से एक भव्य झांकी निकाली गई,
जो कांड्रा बाजार, कांड्रा स्टेशन चौक, और कांड्रा थाना होते हुए वापस हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस झांकी में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे, जो राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू भी इस झांकी में शामिल हुए और उन्हें रामभक्तों ने माला पहनाकर स्वागत किया। झांकी के दौरान विभिन्न मार्गों पर पड़ने वाले प्रमुख मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
और दीप प्रज्वलित किए गए।इस अवसर पर कांड्रा हनुमान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर यह भव्य झांकी निकाली गई है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए हैं।
झांकी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, विनोद रजक, अशोक सिंह विजय साव, इंदु देवी,
देवनाथ साव, मोनू गुप्ता, सुनीता प्रमाणिक,मोनी देवी, देवी और अन्य शामिल थे।
