
नोवामुंडी रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर दूर खंभा संख्या 4026 के नीचे एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। करीब 26 वर्षीय युवक टाटा स्टील के बटम बीन प्लांट से स्टेशन की ओर जाने वाली तीन पटरी में बीच वाली पटरी पर मंगलवार रात कट गया।मौके पर मुँह के बल पड़ी लाश देखकर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। युवक की कमर से शरीर दो टुकड़ों में बंट गया है, लेकिन लाश घसीटी हुई नहीं दिख रही। मरने के बाद भी दोनों पैरों में चप्पलें पहनी हुई हैं।नोवामुंडी स्टेशन कर्मियों ने सुबह सात बजे डांगोवापोसी आरपीएफ को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर न पुलिस न ही आरपीएफ जवान पहुंचे थे। आगे की जांच जारी है।इधर, देर शाम नोवामुंडी थाना क्षेत्र के महूदी गाँव के ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान की। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक का नाम सागर लागुरी उर्फ केडा है। परिवारिक झंझटों से तंग आकर युवक ने मालगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। लोकल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुधवार दोपहर सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।
