
कांड्रा: जय शनि देव पवन धाम मंदिर में रामलला के जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर कल 22.01.2026 गुरुवार को एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन संध्या 6 बजे किया जाएगा.समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के नेतृत्व में 1000 दीपक जलाकर मंदिर को रोशन किया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 3:00 से संध्या 5:00 बजे तक मंदिर परिसर में रामलला के जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, और यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रोशन प्रसाद साव ने बताया कि इस दीपोत्सव का उद्देश्य भगवान राम के जन्म उत्सव को मनाना और समाज में शांति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा, कंठ संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दीपोत्सव में शामिल होने के लिए सभी भक्तों का स्वागत है।
