
कांड्रा: आज 22 जनवरी को संध्या 3 बजे महावीर मंदिर बाज़ार से श्री राम मंदिर उत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी कांड्रा हनुमान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष विनोद रजक ने दी है।विनोद रजक ने बताया कि कल दोपहर 3:00 बजे से महावीर मंदिर कांड्रा बाज़ार से जुलूस निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान श्री राम की जय-जयकार की जाएगी और लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। विनोद रजक, अध्यक्ष, कांड्रा हनुमान मंदिर कमिटी ने सभी कांड्रा वासियों को इस भव्य जुलूस में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि यह जुलूस श्री राम के उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और इसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु शामिल होंगे।
