
गम्हरिया: टाटा स्टील इडीआइसी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट विभाग की ओर से टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय शिवपुर और सलाम पाथर में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान दोनों स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाएं प्रदर्शित की।

इस मौके पर विजेताओं को स्कूल के शिक्षक शिवराम नायक और प्रभा मंडल ने पुरस्कृत किया। मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी रशीद जाफरी के मार्गदर्शन में स्कूल के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित किया गया, जिसमें क्लास 1 से 5 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर हैड एडमिन से प्रदीप घोष और आशीष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इडीआइसी के हैड अरूण कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा उक्त स्कूल को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया है। निर्धारित अवधि के दौरान कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर इडीआइसी टीम से मैनेजर डॉ सुनील कुमार शर्मा, सुबोध कुमार चौधरी, निर्मल कुमार पांडेय, नवीन कुमार, रवि कुमार सिंह, रीना समेत अन्य शामिल थे।
