
आज मंगलवार सुबह 11 बजे नोवामुंडी के टाटा स्टील स्पोर्ट्स परिसर में मंगलवार को केंद्रीय चिकित्सालय बड़ा जामदा औरकल्याण प्रशासक कार्यालय बड़ा जामदा के

सहयोग से खदान मे कार्यरत लौह अयस्क,मैंग्नीज,क्रोम,चुना पत्थर एवं डोलोमाईट अयस्क श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मौके पर डॉ. विनोद कुमार ने मरीजों की जांच कर

आवश्यक दवाइयां वितरित की। शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ा जामदा केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, कल्याण प्रशासक उदय शंकर कुमार और सत्यजीत मैती उपस्थित रहे। इस पहल से खदान श्रमिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ीं.
