
नोवामुंडी, सरायकेला-खरसावां। टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में राष्ट्रभाषा विकास परिषद के अंतर्गत हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 115 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया।

विद्यालय के हिंदी शिक्षक राजेश राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रभाषा के विकास को बढ़ावा देना है। प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विजेताओं में आदित्य बोबोंगा, अंशुप्रिया नाज, विजय नाग, दानिश, हर्षिका, प्रिंस, विद्यासा नायक, परी नायक, दिवानकर छेत्री, अर्पण बनर्जी, प्राची पूनम दास

, सोनिया श्री, मेघापूर्ति, वैष्णवी सागर, सूर्यकांत सिंह, सत्यम कुमार, समीक्षा भारद्वाज, आयुष्मान राज, सोबिया, सचिन मिश्रा और शिवानी प्रधान शामिल हैं।
