
कातिकोडा गांव में मकर मेला की तैयारियां पूरी, 14 जनवरी को होगा भव्य आयोजन नोवामुंडी, सरायकेला-खरसावां। मकर संक्रांति के अवसर पर कातिकोडा गांव में 14 जनवरी को पारंपरिक मकर मेला का आयोजन किया जाएगा। गांव के युवा वर्ग मेले की

तैयारियों में जुटे हुए हैं। मेला स्थल की साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम पूरा हो चुका है।मेले में पारंपरिक खान-पान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, बच्चों के खिलौने और मनोरंजन के साधन होंगे। मकर संक्रांति के दिन सुबह-सवेरे लोग स्नान कर नए कपड़े पहनेंगे और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करेंगे।
