
नोआमुंडी, सरायकेला-खरसावां। ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) संस्था ने अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह समारोह “चिंतन, जुड़ाव और पुनः संकल्प” की थीम पर आधारित था, जिसमें संस्था की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुखिया बामिया चंपिया, जेना पूर्ति एवं पार्वती किरो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही एफपीओ के सीईओ हरि, सीएलएफ के ओबी सदस्य, सीआरपीएस, सीवी दीदी, एस्पायर टीम तथा टीएसएफ मंसी प्लस के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वक्ताओं ने टीआरआई के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह का एक प्रमुख उद्देश्य समुदाय के साथ पुनः जुड़ना और भविष्य के लिए नए संकल्प लेना था। इस दौरान “2030 के लिए संकल्प” के तहत सतत विकास, नवाचार, समानता और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
