
हरिजन कल्याण समिति कांड्रा बस्ती डोकाकुल्ही स्थित हरी मंदिर परिसर में चल रहे हरिकीर्तन संकीर्तन में शनिवार को आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन शामिल हुए. आपको बता दें कि हरिजन कल्याण समिति कांड्रा बस्ती डोकाकुल्ही स्थित हरी मंदिर परिसर में करीब 50 वर्षों से अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है .वहीं आज हरि कीर्तन का 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए और अपने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की.

इस दौरान मंत्री श्री चम्पई सोरेन ने कहा कि धर्म से जुड़कर ही समाज की बुराइयों से बचा जा सकता है.आने वाली पीढ़ी को नैतिकता , शिक्षा धर्म, आस्था और अपनी संस्कृति से जुड़कर ही दे सकते हैं. आप को बताते चले की विधान सभा सत्र समाप्त होने के बाद रांची से आते ही अपने विधान सभा क्षेत्र के हरिजन कल्याण समिति कांड्रा बस्ती डोकाकुल्ही स्थित हरी कीर्तन में सम्मिलित हुए

साथ ही मंत्री चंपई सोरेन ने कहा की हरी मंदिर का सर्प्रथम सौंदर्यीकरण करेंगे . मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भक्ति धार्मिक आयोजन से लोगों के मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है.धार्मिक ग्रंथों के श्लोक सुनने से वातावरण में शुद्धि आती ही है साथ ही मन भी स्वच्छ हो जाता है.

धार्मिक ज्ञान से आत्मा शुद्ध होती है और बुरे विचार मन-मस्तिष्क से समाप्त हो जाते हैं.मोके पर मुख्यरूप से मंत्री के साथ राम हांसदा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कृष्णा बास्के केंद्रीय सदस्य, राजेश भगत प्रखंड सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सलेन्दर मंडल,समाज सेवी लाल बाबू महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अजित सेन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नेता मनीष प्रस्वंआड़, कमिटी के सफल आयोजन में मुख्यरूप से स्वर्गीय घासी राम कालिंदी के पुत्र बीरेंदर कालिंदी, पंकज कालिंदी,दिवाकर कालिंदी,जीतेन्दर कालिंदी,सुमित कालिंदी,रामपदो कालिंदी,संध्या देवी, माला देवी,शीला देवी, मुनु महतो आदि उपस्थित रहे .
