
चाईबासा : कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में धूमधाम से मनाया गया । समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा और राष्ट्रगान का सस्वर पाठ किया तथा नफरत , अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य , साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ने का कांग्रेसजनों ने सपथ लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिए की गई और तत्कालीन ब्रिटिश राज के खिलाफ कांग्रेस ने लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया और आजादी की लड़ाई लड़ी देश की आजादी के बाद कांग्रेस सत्तासीन हुई और पंडित जवाहर लाल नेहरु के नेतृत्व में देश के विकास के लिए बहुआयामी योजनाएं शुरु की गई। स्थापना के बाद से कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं , भारत की आत्मा की आवाज है जो हर कमजोर , हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है । वहीं प०सिंहभूम जिला के सभी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया है । मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव जानवी कुदादा, अधिवक्ता पूनम हेम्ब्रम , सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, महासचिव बिट्टू सिंह , वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा , अजय कुमार , राकेश सिंह , कार्यालय सचिव सुशील दास , मो. रहमतुल्ला , विजय नायक आदि उपस्थित थे ।
