
जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार पांडे ने बर्मामाइंस, कैरेज कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं आजादी की लड़ाई में पार्टी के नेताओं के योगदान की चर्चा की। मौके पर प्रभु नारायण पांडे, दीपू तिवारी, मुन्ना पांडे, विशाल कुमार, रोहित कुमार, संदीप शर्मा, रितेश राय, दीपक ठाकुर, रमेश तिवारी, महेश प्रसाद, लक्ष्मण उपाध्याय, ललित देवी, कुसुम पांडे, सुनीता पांडे, गीता देवी, सीमा पांडे, आयुष कुमार, अनिका कुमारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
