
सरायकेला: नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी विकास सिंह ने आकांक्षी प्रखंड सरायकेला, गमहरिया में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकास सिंह ने धोबाडीह आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और पोषण स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया।

इसके अलावा, उन्होंने बीरबांस पंचायत भवन और बीरबांस उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डी डी सी रीना हांसदा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित संबंधित विभाग के जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे।
