
धनबाद: धनबाद क्लब में कला संस्कृति फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसका फील स्टार एवं मुख्य आयोजक मयूर नंदन एवं पूनम नंदन थे। मुख्य अतिथि रणबीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाज सेवी, इस अवसर पर उपस्थित थे।
फैशन शो में डिजाइनर सिमरन, पूजा, आकांक्षा, नगमा, रेशमा, रानी राज, प्रीति कुमारी और विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जमशेदपुर से फैशन शो मॉडल पूजा मुखी, शिल्पी दास, सोनाली मुखर्जी, प्रीति झा, सीमा कुमारी, झरना देवी, रानी कुमारी ने भाग लिया। आसनसोल से मॉडल सुदीप, शशि, सीमा, प्रियांशी, नव्यांशी को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रणबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है। आयोजक मयूर नंदन और पूनम नंदन ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
