
नोवामुंडी | प्रतिनिधि
नोवामुंडी स्थित माँ मनसा मंदिर टोला में आज श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयकारों से आध्यात्मिक माहौल बन गया।
महिला भक्तों ने ढोलक और झाल की मधुर धुनों के साथ शिव चर्चा एवं शिव भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। शिव भक्ति से सराबोर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया

और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की गई, जिसमें सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन में गीता देवी,

पूजा देवी, सुमन ठाकुर, रीता देवी, नीतू देवी, मीना देवी, मुनी देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।
इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम बनते हैं।
