
पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिमी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर डकैती के मामले में वांछित अभियुक्त राजु लोहार को हथियार देने के लिए करण महतो बड़ाजामदा आ रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने करण महतो को बड़ाजामदा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दोपहर 12:00 बजे जानकारी

बरामदगी सामानों में मुख्य रूप से:
- एक सिल्वर रंग का देशी कट्टा
- एक स्टील रंग का स्वचलित पिस्तौल
- 02 खाली मैगजीन
- 41 जिन्दा कारतूस 7.65mm
- 10 जिन्दा कारतूस 9 mm
- 09 जिन्दा कारतूस 8 mm
- एक काले रंग का I PHONE, मोबाईल पर लगा सिम नं० – 9123122728
गिरफ्तार व्यक्ति:
करण कुमार महतो, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता – राजकुमार महतो, पता – वर्मा माईन्स रघुवर नगर, थाना – वर्मामाईन्स, जिला – पूर्वी सिंहभूम
विशेष छापामारी टीम के सदस्यों में मुख्य रूप से
(1) श्री अजय केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु,
(2) पु0अ0नि0 बालेश्वर उराँव, ओ०पी० प्रभारी बड़ाजामदा,
(3) पु0अ0नि0 चन्द्रशेखर,
(4) पु0अ0नि0 धनंजय सिंह,
(5) पु0अ0नि0 अभय कुमार (तकनिकी शाखा)
(6) स0अ0नि0 सिमाल हाँसदा एवं बड़ाजामदा ओ०पी० रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल शामिल थे
