
अपने कार्यकाल में अपनी अमिट छाप छोड़ी राजेश शुक्ल ने,राज्य में अधिवक्ताओं के हितों को सदैव सर्वोपरी मानकर किया कार्य ,युवा और महिला अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने की हर स्तर पर कोशिश की विभिन्न जिला औरअनुमंडल बार एसोसिएशनो नेश्री शुक्ल को शानदार कार्यकाल पूरा करने पर किया अभिनंदन और दी बधाई झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में साढ़े 14 बर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा किया है l जिस पर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रीशुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए आभार जताया है l विभिन्न एसोसिएशन ने श्री शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव बताते हुए उनका अभिनंदन किया है l श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के संक्षिप्त कार्यवाहक चेयरमैन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के अपने दो दो निर्वाचित कार्यकाल में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लगातार मूर्त रूप दिलाया lश्रीशुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में राज्य में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को मूर्त रूप दिया lजो सफल रहा है और आजअधिवक्ताओं को पेंशन योजना का लाभ उनको और उनके परिजनों को मिल रहा है l घाटशिला सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेट कर साढ़े 14 बर्ष का झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दिया और उनके अधिवक्ता हित में पिछले 3 दशक से किए गए कल्याणकारी कार्यो की सराहना भी किया है l करोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री शुक्ल ने झारखंड सहित दूसरे राज्यों के सैकड़ों अधिवक्ताओं का जहां बेहतर इलाज कराया वही उनके परिजनों को भी हर तरह से मदद की, जिसकी आज हर क्षेत्र में सराहना होती हैlघाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं के सुख -दुःख में हमेशा उनके साथ रहकर मदद किया है l श्री शुक्ल का साढ़े 14बर्ष के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल शानदार और सफल ढंग से पूरा होने पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री रमाकांत शर्मा, बार काउंसिलऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह,झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो ,परमेश्वर मंडल,अब्दुल कलाम रशीदी, रिंकूभगत बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रेम कुमार ओझा ,जितेंद्र नारायण प्रसाद सिन्हा सहित अन्य सदस्यों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया हैऔर उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा की है l वही चाईबासा जिला बार एसोसिएशन केअध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद,उपाध्यक्ष परवेज कैसर,सराय सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री केदार अग्रवाल,चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री अशोक झा,देबाशीष कुंडू,जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री संजीव रंजन वरियार,विनीता सिंह सहित जयप्रकाश अधिवक्ता ,टी.एनओझा,अक्षय झा ,विनोद मिश्र,मिथिलेश सिंह ,रवीन्द्र कुमार ,अमित कुमार,बसंत कुमार मिश्र,सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को बधाई दी और उनके कार्यकुशलता की सराहना भी किया है l श्री शुक्ल ने साढ़े 14 बर्षों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल को एक नई पहचान दिलाई और राज्य में इसकी अहमियत का एहसास भी कराया l अपनी राजनीतिक पकड़ और सूझ बुझ से श्रीशुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल को लाभ दिलाया और लोकप्रिय भी बनाया देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से भी सम्मानित भी किया गया जिससे झारखंड और भी गौरवांवित हुआ,झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल को अपना गौरव मानते हैं और गर्व भी करते हैं l
