
पोटका (जमशेदपुर)। सरायकेला सोशल इन्फ्लुएंसर, झारखंड, प्रदीप कुमार ने पोटका क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती के नाम से मशहूर अरुण दास तथा चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर मानिक सरदार और उनकी पत्नी कंचन सरदार से मुलाकात की। इस दौरान जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता क्षेत्र में जल्द फेसबुक मीटअप आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मिथुन चक्रवर्ती के गानों पर रील बनाकर बनाई पहचान


पोटका क्षेत्र में अरुण दास को लोग मिथुन चक्रवर्ती के नाम से पहचानते हैं। इसकी खास वजह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के प्रति उनकी दीवानगी है। अरुण दास मुख्य रूप से मिथुन चक्रवर्ती के लोकप्रिय गीतों पर रील बनाते हैं। इन्हीं गीतों पर लगातार रील बनाने के कारण उन्हें क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती के नाम से खास पहचान मिली है।

वहीं, मानिक सरदार 1996 के सदाबहार गीतों पर रील बनाने के लिए क्षेत्र में लोकप्रिय हैं। उनकी पत्नी कंचन सरदार भी इस पहल में अहम भूमिका निभाएंगी। प्रस्तावित फेसबुक मीटअप मानिक सरदार और कंचन सरदार की अगुवाई में आयोजित करने की योजना है।
ग्रामीण प्रतिभाओं को सोशल मीडिया से जोड़ना उद्देश्य
प्रदीप कुमार ने बताया कि हाता में फेसबुक मीटअप आयोजित करने को लेकर मानिक सरदार से पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पोटका, हाता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सोशल मीडिया के महत्व, रील और वीडियो बनाने की तकनीक तथा इसके माध्यम से आय अर्जित करने के संभावित अवसरों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और उचित मंच देने की। फेसबुक मीटअप के माध्यम से स्थानीय क्रिएटर्स को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने और सोशल मीडिया की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।मौके पर मुख्यरूप से सरायकेला सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार,मिथुन चक्रवर्ती के नाम से मशहूर अरुण दास,
क्षेत्र में लोकप्रिय क्रिएटर मानिक सरदार ओर उनकी धर्मपत्नी कंचन सरदार समेत रिमा महतो उपस्थित थीं
