
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सहायक उप निरीक्षक ( सामान्य ) प्रदीप गोवाला के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके आश्रित पत्नी प्रतिभा गोवाला को 15 लाख अनुग्रह अनुदान राशि उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां द्वारा कार्यालय में चेक के माध्यम से ससम्मान प्रदान किया एवं प्रशासन द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के आलोक में अन्य अनुमन्य लाभों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जायेगी , मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल BN 67 एवं अन्य कर्मीयों की उपस्थिति रही।
