
गम्हरिया, 11 दिसंबर – गम्हरिया-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रापचा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक 907 वाहन और एक बालू लदा हाइवा आपस में टकरा गए। दोनों वाहन गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 907 वाहन के परखच्चे उड़ गए और हाइवा से टकराने से वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह दब गया है। चालक अभी भी स्टेरिंग में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए ग्रामीण मशक्कत कर रहे हैं।
संचार भारत न्यूज़ के साथ जुड़ें!
संचार भारत न्यूज़ के फेसबुक न्यूज़ में जुड़ने के लिए हमें फॉलो करें और पाएं ताज़ा खबरें और अपडेट्स सीधे अपने फ़ेसबुक पर!
फॉलो करें: संचार भारत न्यूज़
लिंक:
BREAKING:गम्हरिया-कांड्रा रोड पर भीषण हादसा: 907 वाहन और बालू लदा हाइवा की टक्कर, स्टेरिंग में फंसा चालक
https://www.facebook.com/share/r/1FiDzJSKC2/
धन्यवाद!
