
9 दिसंबर बुधवार को 11 बजे नोवामुंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के निर्देशन में कॉलेज के अम्बेडकर सेमिनार हॉल में “वीमेन सेल एंड हेल्थ केयर कमेटी” द्वारा पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिज़ीज़ (PCOD) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल, नोवामुंडी के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. कालीचरण मुर्मू मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. विश्वास द्वारा डॉ. मुर्मू को पुष्पगुच्छ, स्मृति–चिह्न तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल शिक्षित करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सजग बनाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज का भविष्य बनने वाली युवतियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रखना ।
