
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर अहमद के मार्गदर्शन तथा सचिव श्री रवि चौधरी के नेतृत्व में आज इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उमर सादिक (अधिकार मित्र) ने छात्रों को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी, पूछताछ या हिरासत की स्थिति में प्राप्त होने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को इन अधिकारों की समझ होना आवश्यक है, ताकि किसी भी स्थिति में वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सके।

इसके साथ ही, प्रमिला पात्रा (PLV) ने विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवज़े एवं सहायता योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों व उनके परिजनों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कई महत्वपूर्ण प्रावधान एवं समर्थन उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानवाधिकार एवं विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें न्याय तक सरल पहुँच से जोड़ना था।
