
एंकर: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित थर्ड उस्काई नेशनल कप फेडरेशन कराटे प्रतियोगिता में सरायकेला जिले के कांड्रा की होनहार कराटे खिलाड़ी रक्षा कुमारी ने 13 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके घर लौटने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया।गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल के कोच अमित कुमार झा के नेतृत्व में कुल 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।रक्षा कुमारी के साथ-साथ सीनियर वर्ग में स्मिता दास ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों और सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय की कराटे टीम आने वाले समय में भी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेरती रहेगी।
