
सरायकेला खरसावां, 5 दिसंबर – स्वदेशी जागरण मंच सरायकेला खरसावां की ओर से दिनांक 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 09:30 बजे से एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मलेन में जिला के 9 प्रखंडों के 200 स्वदेशी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक श्री चंपई सोरेन जी आमंत्रित हैं। वही स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय मेला प्रमुख श्री सचिन्द्र बरियार जी, अखिल भारतीय सह प्रयावरण प्रमुख श्री बन्दे शंकर सिंह जी, मंच के प्रान्त संयोजक श्री राजेश उपाध्याय जी आमंत्रित हैं।इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती के लिए जिला कमिटी का पूर्ण विस्तार और जिला के 9 प्रखंड में कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व का घोषणा किया जाएगा। यह जानकारी विभाग पत्रिका प्रमुख रमेश कुमार, जिला संयोजक अजित कुमार सिंह, पर्यावरण प्रमुख श्रीमती रश्मि जी, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार एवं श्री बाबू मिश्रा जी ने प्रेस वार्ता में दी ¹।
