
सरायकेला, 5 दिसंबर – सरायकेला खरसावां जिला में भूमि संरक्षण योजनाओं को लेकर डीसी नितिन कुमार सिंह ने समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीसी ने निर्देश दिए कि योजनाओं का चयन और किसानों का चयन की समस्त प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और नियमानुसार निष्पक्ष रूप से संपादित किया जाय। उन्होंने तालाब निर्माण जिर्णोद्धार योजनाओं के संदर्भ में कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंडों से प्राप्त अनुसंशाओं का परीक्षण कर लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई प्राथमिकता सूची को स्वीकृत की जाय। उन्होंने यह भी दिशा-निर्देश दिए कि इच्छुक एवं सक्रिय कृषक समूह /व्यक्तियों को योजनाओं के प्रावधानों के अनुसार कृषि यंत्रों का लाभ प्राथमिकता से प्रदान किया जाए। बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम,जेएसएलपीएस, तकनीकी सहायक, संबंधित विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
