
साल की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर जय शनि देव पावन धाम मंदिर, कांड्रा बाजार में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी रौशन प्रसाद साव की अगुवाई में आज गुरुवार को शनि महाराज मंदिर के समीप सत्यनारायण भगवान की पूजा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई।

पूजा का शुभारंभ गौतम मिश्रा ओर पंडित सोबीक मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि से कराया। श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालुजन शामिल हुए। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और शंखध्वनि से पूरा वातावरण आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया। इस अवसर पर समाजसेवी रौशन प्रसाद साव ने बताया कि

उनके पिता शिव नारायण साव और माता लक्ष्मी देवी भी इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए। भक्त यहां अपने मन्नतें मांगते हैं. भक्तों की आस्था है कि शनि महाराज से सभी मनोकामना पूरी होती है. वही मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सत्यनारायण कथा सुनने के लिए काफी संख्या में महिला एवं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे . वहीं पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर मुख्यरूप से समाजसेवी रोशन साव, पंडित गोतम मिश्रा, से पंडित सोविक चटर्जी समाजसेवी रति लाल मंडल, ,सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक,गुड्डू दे, उत्तम मंडल, विक्रम आचार्य, बेबी साव,शर्मिला साव, राजकुमारी बर्मा, रेणु दुबे, बिमला देवी

समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें उन्होंने कहा कि “कांड्रा बाजार में स्थापित शनि देव, नंदी महाराज, लक्ष्मी नारायण और लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ रही है, इसलिए हर पूर्णिमा को सत्यनारायण पूजा का आयोजन एक परंपरा के रूप में किया जाता है।”
