
इन पर लगा पार्टी विरोधी काम करने का आरोप आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी लोहार,अनुo जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अरूण कारूवा और जिला सचिव राकेश राऊत
नोवामुंडी संवाददाता,16 जुलाई: पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के आरोपित आजसू पार्टी नोवामुंडी के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी लोहार,जिला सचिव राकेश राऊत तथा अनुसूचित जाति महा सभा नोवामुंडी प्रखंड अरूण कारूवा को आजसू पार्टी के जिला मुख्य जिला संयोजक दामु बांडरा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कार्यालय पत्रांक आजसू -1/25 दिनांक 15/7/2025 को निर्गत नोटिस में कहा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि आप सभी पदाधिकारी के विरोध में आजसू जिला समिति पश्चिमी सिंहभूम की बैठक दिनक 13/07/25 को आयोजित की गई,जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आप सभी आजसू पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे. आप सभी को ज्ञात होगा कि आजसू पार्टी के अनुसंगी ईकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ द्वारा 04/07/25 को जनहित में कार्यक्रम तय था,जिसमें सभी श्रमिक संघ के पदाधिकारी प्रभावित रैयतों,ग्रामीणों व स्थानीय बेरोजगार युवाओं के आंदोलन में उपस्थित थे,परंतु आप सभी विरोध में शामिल थे. पत्र में कहा है कि प्रथम दृ श्य आप लोग पार्टी विरोधी के रूप में सभी शामिल पाए गए. जिला मुख्य संयोजक ने कहा कि आप सभी लोगों को पार्टी निर्देश देता है कि सभी को एक सप्ताह के अंदर अपना अपना स्पष्टीकरण का जवाब जिला समिति पश्चिमी सिंहभूम को देंगे, अन्यथा आप लोगों के खिलाफ पार्टी की ओर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
