
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाईबासा के सचिव श्री रवि चौधरी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
डालसा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 59 दिव्यांगजनों की मौके पर स्वास्थ्य जांच की एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए।
शिविर का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना था, जो अब तक किसी कारणवश इससे वंचित थे, ताकि वे सरकार की शिक्षा, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार संबंधी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
शिविर को सफल बनाने में पारा लीगल वॉलंटियर्स उमर सादिक़, प्रमिला पात्रो, अनीता साहनी, मदन निषाद, विनीता सांडिल एवं प्रभास की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने फॉर्म भरने से लेकर लाभार्थियों के मार्गदर्शन तक सहयोग किया।
