जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने पीसी कर अदानी समूह के द्वारा बरती गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच जेपीएससी अथवा सुप्रीम कोर्ट के जजों से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2014 तक अदानी समूह दुनिया के पूंजीपतियों में 609वें स्थान पर काबिज थे। 2014 से लेकर के 2022 तक अप्रत्याशित ढंग से दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। हिंडन वर्ग की रिपोर्ट ने अदानी समूह को आईना दिखाते हुए इनके काले कारोबार के संबंध में कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया। इसके आलोक में मोदी सरकार को अडाणी समूह की निष्पक्ष वित्तीय जांच सुनिश्चित कराना चाहिए था। परंतु अडाणी समूह को सरकार ने खुला संरक्षण दे देश के वित्तीय संस्थानों को लूटने की खुली छूट दे रखी है। मोदी सरकार अदानी समूह के सभी तरह की जांच से पीछे हट रही है। कांग्रेस पार्टी देश के सर्वांगीण विकास के लिए देश में कुटीर उद्योगों, लघु उद्योगों, को बढ़ावा देने की पक्षधर रही है। क्रॉनिक कैपिटल जिम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करती रहेगी। इसमें जिला विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता समरेंद्र नाथ तिवारी, गंभीर सिंह, शंकर दयाल मिश्रा, युवा पूर्वी जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, संदीप गोप, राकेश ठाकुर, रवि कुमार आदि शामिल हुए।
