आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया के जगन्नाथपुर (बोलायडीह) के ग्रामीणों ने मनसा मंदिर के पास सरकारी जमीन पर नारायण कुमार पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगा गम्हरिया सीओ से कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप बताया कि नारायण कुमार मंदिर के सामने की सरकारी जमीन को कब्जा लिया है। यहां पूर्वजों के समय से पूजा पाठ व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और बच्चें खेलते हैं। इस जमीन पर अवैध कब्जा हो जाने से अब स्थानीय लोगों को किसी तरह के कार्यक्रम करने में परेशानी होगी। सीओ मनोज कुमार ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में राजू कुमार महतो, किशोर, सूरज ठाकुर, बलराम प्रमाणिक, विमल, बलराम महतो, अजय प्रमाणिक, केसी प्रमाणिक, रंजीत नायक, छोटू मेलगान्डी, लाल बाबू आदि मौजूद थे।
