एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति की ओर से आदित्यपुर-2 जागृति मैदान के पास स्थित डॉ भीम राव अंबेदकर स्मारक स्थल पर मंच की संरक्षक शारदा देवी की अगुआई में संत शिरोमणी संत गाडगे की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। इसमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। इसमें भारी संख्या में एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति से जुड़े लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि संत गाडगे ने अपना पूरा जीवन स्वच्छता, चिकित्सका, धर्मशाला बनाने और समाज में फैले अंधविश्वास एवं कुरितियों को दूर करने में बीता दिया। जिस तरह वे जीवन पर्यंत समाज हित में काम करते रहे, उसका आज भी कोई सानी नहीं है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी समन्वय समिति के संयोजक पांडी मुखी के अलावा खिरोद सरदार, फुलेश्वर साव, रामजी शर्मा, दुर्गा राम बैठा, लक्ष्मण प्रसाद, महेन्द्र यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार फौजी, मनोज रजक, भोला रवानी, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू, डॉ धनंजय कुमार, सुरेश रजक, मदन रजक, प्रमोद रजक, वीरेन्द्र रजक, रीना देवी, सीमा देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, सुलेखा देवी, पूनम देवी, रिंकू देवी, बरका, अवधेश रजक समेत काफी संख्या में मंच से जुड़े लोग शामिल हुए।
