यातायात नियमों के अनदेखी के चलते लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चालकों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसी के तहत शुक्रवार को कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में एएसआई गरजेश शर्मा द्वारा कांड्रा बस स्टैंड समीप यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया.

उन्होंने कहा की दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने और ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी. इसके साथ ही वाहन चालकों को अपने वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ा करने कहा.वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए एएसआई गरजेश शर्मा ने लोगों को जागरूक किया.

उन्होंने कहा कि 18 साल होने से पहले किसी को भी वाहन नहीं चलाना चाहिए. उन्होंने बताया कि अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन ना करने के कारण ही होती है. इसीलिए हम सभी को यातायात नियम का पालन अवश्य करना चाहिए. मौके पर मुख्यरूप से कांड्रा थाना के एएसआई गरजेश शर्मा, आरक्षी अंगद कुमार पांडे समेत पुलिस के जवान मौजूद थे.
