
सीनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला के बिरसा मुंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह को अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान एवं उद्भेदन, विभागीय कार्यों तथा विधि-व्यवस्था संधारण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
15 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक मनोज सवगिरयरि की ओर से जारी कमेंडेशन रोल (प्रशस्ति पत्र) में विनय कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की गई। प्रशस्ति पत्र में उनके समर्पण, परिश्रम और लगन की विशेष प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पित भावना से दायित्वों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई गई। विनय कुमार सिंह को सम्मान मिलने से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
