गम्हरिया सीएचसी केंद्र प्रभारी डा प्रमिला के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डा दिलीप महतो के नेतृत्व में पिंड्राबेड़ा गांव का दौरा किया। टीम में शामिल एएनएम सुशीला कुमारी, एमपीडब्ल्यू संजय कुमार, सहिया रेनुका मार्डी आदि ने चेचक से पीड़ित मरीजों को दवाएं एवं आवश्यक सलाह दी।

प्रभारी डा प्रमिला ने बताया कि पिंड्राबेड़ा गांव के सुकु हांसदा का बेटा बुधराम हांसदा (9), बोबोन टुडू की बेटी ईशा टुडू (4) व मनसा मुर्मू की बेटी सविता मुर्मू (7) चेचक से पीड़ित हैं। जबकि मंगल हांसदा का बेटा मनीष हेम्ब्रम (7), दशमत हेम्ब्रम का बेटा गणेश हेम्ब्रम (14), पटरा हेम्ब्रम की बेटी संगीता हेम्ब्रम (8) व स्व श्यामलाल लोहार का बेटा सोनू लोहार (11) लगभग ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चेचक की रोकथाम के लिए एहतियात बरती जा रही है। सब पर नजर रखी जा रही है।
