गम्हरिया के लार्ज सेक्टर स्थित बीके स्टील कंपनी की ओर से बीमारी से मृत ठेका कर्मी स्व मंगल थापा के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपए प्रदान किया गया। मालूम हो कि विगत 4 एवं 5 नवंबर की रात पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगल थापा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को कंपनी के निदेशक विजय बंसल ने मृतक की पत्नी प्रेम माया को मानवीय आधार पर 5 लाख की राशि का ड्राफ्ट प्रदान किया गया। जबकि बकाया ग्रेच्युटी आदि की राशि अलग से दी गई
