
कांड्रा से सटे चाड़री मोड पर हुए गोलीकांड के आरोपी कादिर मोमिन ने गुरुवार को सरायकेला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बीते 22 जून को सरायकेला से लौटने के क्रम में अपराधकर्मी कलीम खान पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें सरायकेला पुलिस ने कांड (संख्या 79/ 22) दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दो अपराधी कर्मी चौड़ा राजू एवं संजय सरदार को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। मामले के अन्य अभियुक्त नीमडीह निवासी कादिर मोमिन फरार चल रहा था। उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।मामले में अभी अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
