आदित्यपुर पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती आई रोड से 10.14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सद्दाम हुसैन उर्फ लड़कू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानेदार राजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सद्दाम हुसैन ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री कर रहा है।

इसकी सत्यापन हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सद्दाम को 10.14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
