
नोवामुंडी,29 अक्टूवर: विधालय कोटगढ के विधालय प्रबंधन समिति के पदधारियों,शिक्षक शिक्षकेतरकर्मियों और छात्र छात्राओं ने विधालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक जयदेव गोप (80) के निधन पर दो मिनट की शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शाँति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. वह उच्च विधालय कोटगढ में स्थापना काल 1983 से बतौर प्रधान शिक्षक 2005 तक थे. प्रधान शिक्षक से सेवानिवृत होने के बाद विधालय प्रबंधन समिति में सचिव भी थे. उनके पिता भी सरकारी शिक्षक थे. वे लोग चार भाई हैं. इनमें ऋषिकेष गोप सेल कर्मी थे,भगवान गोप टाटा स्टील कर्मी थे.

सबसे छोटा पुत्र गणेश चंद्र गोप जो इंटर काॅलेज जगन्नाथपुर के प्राचार्य से सेवानिवृत हुये हैं. जयदेव गोप की पाँच संतान हैं,इसमें तीन पुत्र और दो पुत्री हैं. संस्थापक शिक्षक जयदेव ने अपने भरा पुरा परिवार छोड गये. शोक सभा में प्रबंधन कमिठी के सचिव बाणेश्वर नायक,भगवान गोप,सोमरा लागुरी, हेमंत दास,प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा,बविता नायक,रोयवारी केडाई,मोo मुस्तकीम,निलोफर शहजादी, सरिता कुमारी पान,यशमती पान,शकुंतला नायक,किरण घटवारी,लक्ष्मी बोबोंगा,संदीप कुमार गोप समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित थे.
फोटो- उवि कोटगढ में शोक सभा करते हुये शिक्षक व विधार्थी
