
सरायकेला जिले के कांड्रा में धनतेरस को लेकर बाजार में काफी चहल पहल दिखाई दे रही है। लोग शुभ मुहूर्त देखकर दुकानों से सोने चांदी और बर्तन की खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है।

बड़े के साथ-साथ बच्चे पर धनतेरस को लेकर का उत्साहित सहित दिखाई दे रहे हैं ।सुबह से ही बच्चे पटाखे जलाने में लगे हुए हैं । वही धनतेरस के दिन दुकानों में गणेश लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि सुख समृद्धि और वैभव बनी रहे।
धार्मिक मान्यताओं

अनुसार इस दिन आयुर्वेद के देव धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस का दिन बर्तन की खरीदारी के लिए बेहद शुभ होता है।
