
मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन एवं स्वास्थ विभाग नोवामुंडी के संयुक्त तत्वाधान में कुल नौ स्थानों पे (सभी हेल्थ एन्ड वैलनेस सेन्टर) पदा- पहाड़, कुटिंगता, टोनटोपोसी, लोकेसाई, जेटेया, बालीजोड़ी, पंडरा- साली, बोकना, बराईबुरु एवं किरीबुरू में “स्तन कैंसर जागरूकता” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समुदाय स्तर पर महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक करने और समय पर जाँच कराने के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
जागरूकता सत्र:
कार्यक्रम के दौरान स्तन कैंसर के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।निःशुल्क जाँच शिविर: महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्तन परीक्षण और अन्य आवश्यक जाँचें शामिल थीं।पोषण परामर्श: महिलाओं को स्वस्थ आहार और जीवनशैली के महत्व के बारे में भी बताया गया।
सवाल-जवाब सत्र: महिलाओं को अपने सवाल पूछने का मौका दिया गया और उनके सवालों का विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम का प्रभाव
इस कार्यक्रम के माध्यम से नौमंडी, की कई महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को समय पर जाँच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम समुदाय में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी कार्यक्रम में मुख्यरूप से सभी सी0एच्0ओ0, मल्टी0परपस0 हेल्थ0 वर्कर0 ए0एन0एम0, सहिया, ग्रामीण महिलाये एवं टाटा स्टील फाउंडेशन से प्रवीण कुमार, उषा कुमारी महतो, रेखा नायक, सुषमा केरकेट्टा(ए0एन0एम0), आशीष कुमार महतो, संजय तांती एवं मनीषा सैंडिल उपस्थित रही।।समस्त कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बडा जामदा के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।
