
धनतेरस को लेकर नोआमुंडी बाजार और टिस्को बालीझरन कोपरेटी स्टोर में खरीदारी के लिए लोगो की भीड जमकर उमड़ पड़ी है।

बताते चले की नोआमुंडी में धनतेरस और दीपावली का पर्व काफी धूम धाम से मनाया जाता है। नोआमुंडी मेन चोक ओवर ब्रिज के नीचे भी काफी दुकानें लगी है जिनमे पूजन सामग्री की दुकानें,फल की दुकान, फर्नीचर की दुकानें ,बर्तन की दुकानें,और

पटाखा की दुकानें लगी है ।बाजार के अंदर दुर्गा पूजा पंडाल के सामने कुम्हार के द्वारा दीप,कलश,मिटी के घरौंदे,बच्चो के खिलोने की दुकानें लगाई गई

और पूजन सामग्री की दुकानें ,मिठाई की दुकानें,फुल माला की दुकानें,

बर्तन की दुकानें लाइट,झाड़ू और दिया , दुकानें की दुकानों से पूरा नोआमुंडी जजमगा रहा है।

ज्यूलेरी की दुकानों,और बाइक के शोरूम में भी आज काफी भीड़ देखने को मिल रही है इस बार नोआमुंडी में तीन फर्नीचर की दुकान लगाई गई है ।
