
नोवामुंडी:प्रखंड मुख्यालय नोवामुंडी से डेढ किमी की दूरी पर अवस्थित उo मध्य विधालय नोवामुंडी बस्ती में शिक्षकों की घोर कमी है. विधालय को प्राथमिक विधालय से वर्ष 2014 में उत्कमित कर मध्य विधालय किया गया. मुंडा मनवीर देव सुरेन ने पत्र में लिखा है कि उoमध्य विधालय की कक्षाओं 6,7,8 वीं के लिए एक भी शिक्षक की बहाली नहीं की गयी है. शिक्षकों की कमी के चलते छात्र छात्राओं की पढायी बधित हो रही है. इसके अलावा मुंडा मनवीर देव ने सरकार आपके द्वार शिविर में भी नोवामुंडी प्रखंड के बीडीओ अनुज बांडो से मौखिक माँग करते हुये छात्रहित में शिक्षकों की बहाली छात्र शिक्षक अनुपात में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कराने का अनुरोध किया है.
