
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर- कांड्रा मार्ग पर आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रेलर (संख्या NL01G- 3027) की चपेट में आने से स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की करवाई में जुट गई है।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। समय रहते पहुंची कदमा और आदित्यपुर पुलिस ने भीड़ से चालक को निकाला और किसी तरह मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि आ रहे ट्रेलर ने समान दिशा में जा रहे स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार के सर के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
